Morning Yoga: सुबह खाली पेट करें ये 5 योगासन, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Khali Pet Subah Ke Yogasana in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग सुबह उठते ही थकान, आलस और शरीर में भारीपन महसूस करते हैं। देर रात तक मोबाइल चलाना, खराब लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधि की कमी शरीर की एनर्जी को धीरे-धीरे कम कर देती है। यही वजह है कि कई लोग दिनभर सुस्ती, तनाव और कमजोरी महसूस करते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट किए गए कुछ आसान योगासन शरीर और दिमाग दोनों को एनर्जी से भर सकते हैं। योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन, ऑक्सीजन लेवल और मानसिक ऊर्जा को भी बेहतर बनाता है। खास बात यह है कि सुबह खाली पेट योग करने से शरीर तेजी से एक्टिव होता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर तरीके से काम करता है। यही कारण है कि फिटनेस एक्सपर्ट और योग गुरु सुबह योग करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी दिनभर एक्टिव, फ्रेश और ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं, तो सुबह सिर्फ 15-20 मिनट कुछ खास योगासन करके अपने पूरे दिन को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान योगासन जो शरीर में तुरंत एनर्जी भरने में मदद कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 17:18 IST
Morning Yoga: सुबह खाली पेट करें ये 5 योगासन, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक #YogaAndHealth #National #MorningYoga #YogaForEnergy #YogaTips #Fitness #SubahSamachar
