Monsoon Disease: कुछ दिनों से खराब है पेट, उल्टी-दस्त से भी हैं परेशान? कहीं ये हेपेटाइटिस का संक्रमण तो नहीं
मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इन दिनों में खान-पान को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सड़क किनारे मिलने वाले पकौड़े, चाट- गोलगप्पे बारिश के दिनों में थोड़ा संभल के खाने चाहिए। कई बार आपकी ये पसंदीदा चीजें बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। बरसात के दिनों में पेट में तेज दर्द,उल्टी- दस्त और कमजोरी होना काफी आम है। ज्यादातर मामलों में फूड पॉइजनिंग को इसका कारण माना जाता रहा है। लेकिन इस तरह के लक्षण हर बार सिर्फ फूड पॉइजनिंग केही हों ये जरूरी नहीं है। कई मामलों में ये लक्षण हेपेटाइटिस-ए संक्रमण के भी हो सकते हैं, जिसे काफी गंभीर स्थिति माना जाता है। मिलते-जुलते लक्षणों की वजह से दोनों बीमारियां अक्सर लोगों को भ्रमित कर देती हैं। इसलिए अगर आपको कुछ दिनों से पेट में दिक्कत बनी हुई है और सामान्य उपायों से आराम नहीं मिल रहा तो समय रहते इसकी जांच जरूर करा लें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 17:24 IST
Monsoon Disease: कुछ दिनों से खराब है पेट, उल्टी-दस्त से भी हैं परेशान? कहीं ये हेपेटाइटिस का संक्रमण तो नहीं #HealthFitness #National #MonsoonDiseases #FoodPoisoning #HepatitisAInfection #FoodborneIllness #ContaminatedFood #फूडपॉइजनिंगकीसमस्या #हेपेटाइटिसएकेलक्षण #मानसूनकीबीमारियां #SubahSamachar
