महाराष्ट्र में मासूम से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या, ऐसे पकड़ा गया 65 साल का बुजुर्ग आरोपी
महाराष्ट्र के पुणे जिला में चार साल की मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने क्या बताया पुलिस के मुताबिक, यह घटना भोर तहसील में शुक्रवार को हुई। इस मामले में 65 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि व्यक्ति बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसे मवेशियों के बाड़े में बने एक शेड में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। गांववालों ने की सख्त कार्रवाई की मांग जब बच्ची लापता हुई तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक घर के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों गांववाले पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। ये भी पढ़ें:नगर निकाय भर्ती घोटाला:मंत्री रथिन घोष पर फिर ईडी का शिकंजा, चुनावी नतीजों के ठीक बाद पूछताछ के लिए तलब मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग किया जाम बाद में लोगों ने मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने लोगों को शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 07:11 IST
महाराष्ट्र में मासूम से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या, ऐसे पकड़ा गया 65 साल का बुजुर्ग आरोपी #IndiaNews #National #Pune #Maharashtra #CrimeNews #SubahSamachar
