Sitapur News: देखते रह गए लोग, आंखों के सामने जिंदा जल गया अधेड़; खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी थी आग

यूपी के सीतापुर में मंगलवार देर रात एक अधेड़ की जिंदा जलकर मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार सुबह राजस्व टीम ने भी जानकारी जुटाई है। घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है। गांव निवासी रामनाथ (51) की मौत हुई है। बताया गया कि वह देर रात घर में खाना बना रहे थे। तभी अचानक गैस में आग लग गई। वह भी आग की चपेट में आ गए और जलने लगे। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल प्रभारी सुरेंद्रनाथ अवस्थी व उनकी टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक रामनाथ की मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बुधवार सुबह नायब तहसीलदार अशोक यादव व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 08:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sitapur News: देखते रह गए लोग, आंखों के सामने जिंदा जल गया अधेड़; खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी थी आग #CityStates #Sitapur #Lucknow #UttarPradesh #SitapurPolice #SubahSamachar