बैटरी खरीदने का झंझट खत्म!: एमजी साइबरस्टर और M9 ईवी पर आया नया BaaS प्लान, जानें डिटेल्स

चीन के SAIC मोटर के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश वाहन निर्माता एमजी मोटर (MG Motor) ने अपनी दो प्रीमियम गाड़ियों- एमजी साइबरस्टर (MG Cyberster) और एमजी M9 ईवी (MG M9 EV) के लिए 'बैटरी-ऐज-अ-सर्विस' (BaaS) की शुरुआत की है। कंपनी की प्रीमियम रीटेल चेन एमजीसेलेक्टके तहत शुरू किया गया यह प्रोग्राम लग्जरी कार खरीदारों को बैटरी किराए पर लेने का विकल्प देकर ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। BaaS मॉडल के तहत दोनों गाड़ियों की कीमतें और बैटरी रेंटल: MG M9 EV: BaaS की शुरुआती कीमत 69.99 लाख रुपये रखी गई है।जिसके साथ 8 रुपयेप्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल देना होगा। MG Cyberster: BaaS की शुरुआती कीमत 72.49 लाख रुपये है।और इसके लिए भी 8 रुपयेप्रति किलोमीटर का ही बैटरी रेंटल तय किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 19:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बैटरी खरीदने का झंझट खत्म!: एमजी साइबरस्टर और M9 ईवी पर आया नया BaaS प्लान, जानें डिटेल्स #Automobiles #National #MgMotor #ElectricVehicles #SubahSamachar