Delhi NCR News: एमसीडी ने दिखाईं डिजिटल सेवाएं और जनहित योजनाएं

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अचीवमेंट एंड स्कीम एक्सपो-2026 में दिल्ली नगर निगम ने अपने स्टॉल के जरिए नागरिक सेवाओं, डिजिटल पहल और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया। भारत मंडपम में आयोजित प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉल का भ्रमण कर निगम की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। एमसीडी के स्टॉल पर संपत्ति कर विभाग, पर्यावरण प्रबंधन सेवा विभाग, पशु चिकित्सा सेवा विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग ने अपनी प्रमुख योजनाएं प्रदर्शित कीं। इंटरेक्टिव डिस्प्ले, मॉडल और जनजागरूकता सामग्री के जरिए ऑनलाइन संपत्ति कर भुगतान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, पशु चिकित्सा सेवाओं और जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। एमसीडी का स्टॉल 27 जुलाई तक भारत मंडपम के हॉल संख्या 8, 9 और 10 में स्टॉल संख्या 71 पर आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: एमसीडी ने दिखाईं डिजिटल सेवाएं और जनहित योजनाएं #MCDShowcasedDigitalServicesAndPublicWelfareSchemes. #SubahSamachar