मऊ: स्टेडियम में टेंडर की राह देख रहा बदहाल बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल, खिलाड़ियों में निराशा; नाराजगी

नगर के बलिया मोड़ स्थित जिले का एकमात्र डा. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम, जहां शहर के सैकड़ों युवा खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने का सपना देखते हैं। एक तरफ जहां कई खेलों के लिए सारी व्यवस्थाएं हैं। वहीं कुछ खेल के प्रति सौतेला व्यवहार हो रहा है। जिसके कारण खिलाड़ियों में काफी निराशा है। डा. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में वर्ष 2008 में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल भवन का लोकार्पण तत्कालीन राजस्व मंत्री फागू चौहान द्वारा किया गया। जिससे इंडोर गेम के आयोजन में कोई दिक्कत न हो सके। लेकिन वर्तमान समय में यहां की हालत काफी खराब है। खिड़कियों पर बैनर लगाकर उसे ढका गया है। इसके साथ ही क्रीड़ा हाल भवन की दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है। साथ ही रंगाई-पोताई के अभाव में दीवारें बदरंग हो गई हैं। वहीं खिड़की पर घास भी उग गई है। इसके साथ ही पूरे हाल में लगी लाइट बिजली आपूर्ति न होने के कारण नही जलती हैं। जिसके कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती है। वहीं बिजली के तार भी कई जगहों पर बेतरतीब पड़े हैं, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वहीं बास्केटबॉल और क्रिकेट खेल के खिलाड़ियों में निराशा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 07, 2026, 20:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मऊ: स्टेडियम में टेंडर की राह देख रहा बदहाल बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल, खिलाड़ियों में निराशा; नाराजगी #CityStates #Varanasi #Mau #MauPolice #MauNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar