Sonipat News: रोहणा में बलिदान दिवस पर शहीदों को किया गया याद

खरखौदा। रोहणा गांव में शनिवार को बलिदान दिवस पर गांव के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ के साथ हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन किया।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वीर सैनिक रवींद्र सिंह दहिया 6 जून 1999 को व पवनजीत सिंह दहिया 6 जून 2000 को देश सेवा करते हुए बलिदान हुए थे। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया और वीर जवानों के बलिदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही गांव में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 36 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। गांव में राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए पानी की छबील भी लगाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। इस दौरान सूबेदार बलजीत सिंह, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, विकेश दहिया, जोगिंद्र, स्वदेश, नीटू, हवलदार दिनेश दहिया भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: रोहणा में बलिदान दिवस पर शहीदों को किया गया याद #MartyrsRememberedOnMartyrdomDayInRohana #SubahSamachar