Meerut News: सात दिवसीय विशेष शिविर का के छठे दिन कई गतिविधियां हुईं

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का के छठे दिन हुई कईं गतिविधियां संवाद न्यूज एजेंसीमाछरा। राष्ट्रीय सेवा योजना की चौ० शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का के छठे दिन कई गतिविधियां हुईं ।स्वयंसेवक कपिल, नितिन, प्रशांत, रितिक, मोईन, ख़ुशी, जतिन, शशांक, दीपक, विवेक, अभिषेक, आयुष, अर्चित, हर्ष, दीपक, गौतम ने शिविर स्थल की सफाई की। डॉ चंदन कुमार राय और डॉ नीरज सिंह के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। डॉ नितिन त्यागी ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। डॉ विनीता शर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ ने मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसके बाद सभी स्वयं सेवकों ने उत्सुकता के साथ अपने विचार व्यक्त किए। दीपक शर्मा प्रबंधक आईसीआईसीआई बैंक मेरठ द्वारा वित्तीय जागरूकता विषय पर चर्चा की। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो़ संजीव त्यागी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की उद्देश्य एवं लक्ष्य विषय पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्वयं सेवकों ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज सिंह और डॉ संदीप पटेल के निर्देशन में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम इकाई विजेता रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ चंदन कुमार राय के नेतृत्व में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे गौरांगी, पार्थ, शिवा, आँचल, अदिति, मयंक, अनुज, कार्तिकेय, मेघा इत्यादि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ विजय राठी, डॉ विक्रमादित्य, डॉ सचिन शांडिल्य, और डॉ अश्वनी आर्या ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सात दिवसीय विशेष शिविर का के छठे दिन कई गतिविधियां हुईं #ManyActivitiesTookPlaceOnTheSixthDayOfTheSeven-daySpecialCamp. #SubahSamachar