मणिशंकर अय्यर बोले- देश में नहीं बचे पंचायती राज समर्थक; केरल के CM से कहा- चरणों में गिरकर अपील, कांग्रेस...
केरल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति पारा चढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने केरल सीएम पिनरई विजयन को लेकर ऐसा दावा किया कि कांग्रेस में भूचाल आ गया है। इसी के साथ अय्यर ने केरल में पंचायती राज में सुधार के लिए कानून में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया। मणिशंकर अय्यर तिरुवनंतपुरम में 'विजन 2031: विकास और लोकतंत्र' शीर्षक से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्घाटन सीएम विजयन ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मणिशंकर अय्यर ने पंचायती राज व्यवस्था में केरल के शीर्ष स्थान को कानूनी रूप से सुरक्षित करने के लिए आवश्यक संशोधन किए जाने चाहिए और इसके लिए सुझाव भी दिए। खबर अपडेट की जा रही है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 06:14 IST
मणिशंकर अय्यर बोले- देश में नहीं बचे पंचायती राज समर्थक; केरल के CM से कहा- चरणों में गिरकर अपील, कांग्रेस... #IndiaNews #SubahSamachar
