Noida News: व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर चिटहेरा गांव के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के धनुवास गांव में चंद्रपाल परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा जोगिंद्र 17 अप्रैल को चिटहेरा गांव में मजदूरी करने गया था। 18 अप्रैल को सूचना मिली कि चिटहेरा गांव के पास जोगिंदर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में लगी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:42 IST
Noida News: व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत #ManStruckByUnidentifiedVehicle;Dies #SubahSamachar
