UP: चचेरी बहन से प्यार, फिर कोर्ट मैरिज, अब कत्ल कर खुद ने भी दी जान; सौरभ और शालिनी के प्रेम और अंत की कहानी
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। बर्रा सात इलाके में एक नवविवाहित दंपती ने अपनी जान दे दी। युवक सौरभ सविता (23) ने अपनी पत्नी शालिनी उर्फ रानी (20) की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। यह जोड़ा रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और चार महीने पहले ही परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। जानकारी के अनुसार, सौरभ सविता (23) और शालिनी उर्फ रानी (20) तीन साल से प्रेम संबंध में थे। सौरभ के पिता नरेश सविता सचेंडी में सैलून चलाते थे और सौरभ भी उन्हें काम में मदद करता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 08:14 IST
UP: चचेरी बहन से प्यार, फिर कोर्ट मैरिज, अब कत्ल कर खुद ने भी दी जान; सौरभ और शालिनी के प्रेम और अंत की कहानी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #MurderInKanpur #KanpurSuicide #SubahSamachar
