Maharashtra: आज नागपुर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आधुनिक एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रेस की रखेंगे नींव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नागपुर स्थित यंत्र इंडिया लिमिटेड में 10,000 टन की अत्याधुनिक एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रेस का भूमि पूजन करेंगे। इसके स्थापित होने से रक्षा, अंतरिक्ष व विमानन क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली मजबूत एल्युमीनियम मिश्र धातु के पुर्जों का निर्माण देश में ही संभव होगा।इस शक्तिशाली मशीन में भारी दबाव के जरिये एल्युमीनियम जैसी धातुओं को मनचाहा आकार दिया जाता है। इसमें धातु के टुकड़े को पहले गर्म कर थोड़ा नरम किया जाता है और फिर मशीन से लाखों किलोग्राम का दबाव डालकर उसे एक खास सांचे से गुजारा जाता है। इसके बाद धातु उसी सांचे के आकार में बाहर निकल आती है। इसका उपयोग विमानों, मिसाइलों और ट्रेनों के मजबूत व हल्के पुर्जे बनाने में होता है। इसलिए जरूरी: सुखोई-30 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्टरों और अग्नि या आकाश जैसी मिसाइलों में विशेष रूप से ढाले गए एल्युमीनियम एक्सट्रूजन की जरूरत होती है। यह मशीन भारत को बेहद सटीक और विशालकाय पुर्जे घरेलू स्तर पर बनाने की क्षमता देगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 04:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: आज नागपुर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आधुनिक एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रेस की रखेंगे नींव #IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf19June #ShivsenaUbt #UddhavThackeray #Shivsena #EknathShinde #Politics #Crime #Bjp #SubahSamachar