Maharashtra: ठाणे में घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गया गिरफ्तार

ठाणे शहर में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नरेश कमलसिंह खड़का के रूप में हुई है। उसे पनवेल (नवी मुंबई) से गिरफ्तार किया गया। यह वारदात शुक्रवार तड़के आगाखानवाड़ी स्थित दंपति के घर में हुई। नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी हीमा खड़का की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस टीमों ने तलाश अभियान चलाकर उसे पकड़ लिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की सटीक वजह जानने के लिए आगे की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 08:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Maharashtra: ठाणे में घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गया गिरफ्तार #IndiaNews #National #SubahSamachar