महाराष्ट्र में पहलगाम जैसा मामला!: पहले पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से किया हमला; आतंकी साजिश का भी शक
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके से सोमवार तड़केसामने आए चाकू कांड के मामले नेअब एक नया और बड़ा मोड़ ले लिया है।यह खौफनाक घटना अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक चिंता का कारण भी बनती हुई नजर आ रही है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि सोमवार तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर हुए चाकू से ताबड़तोड़हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। ऐसे में अब इसदावा किया जा रहा है किहमलावर ने पहले दोनों सुरक्षाकर्मियों से पहलगाम आतंकी हमले की तरहउनका धर्म पूछा और कलमा पढ़नेका दबाव बनाया। इनकार करते ही उसने बेरहमी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गार्ड बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में धर्म और कलमा पढ़ने की बात सामनेआने के साथ ही इस पूरी घटना कोपहलगाम आतंकी हमले की तरह बताया जाने लगा है,जिसने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। हालांकि मामले मेंपुलिस ने एक्शन लेते हुए31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह घटना कानून-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। अब समझिए पूरा मामला शुरुआत से पूरे मामले की बात करें तोमीरा रोड के नया नगर क्षेत्र में दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावर, जिसका नाम जैबअंसारी बताया जा रहा है, ने पहले दोनों गार्डों पर धार्मिक दबाव डालते हुए उनसे कलमा पढ़नेके लिए कहा। जब दोनों गार्डों ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद घायल गार्डों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने की वजह से उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें:-बहन का कंकाल बैंक लाने पर मंत्री सख्त: पुजारी बोले-मानवीय दृष्टिकोण की भारी कमी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा भाजपा नेता का दावा-कलमा पढ़नेका दबाव बनाया मुंबई के मीरा रोड इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए चाकू हमले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस मामले में किरीट सोमैया ने कहा कि नया नगर इलाके में एक नई साजिश और जिहादजैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि हमलावर ने दोनों गार्डों पर कलमा पढ़नेका दबाव बनाया और मना करने पर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी हमले के लिए प्रशिक्षित लग रहा था और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना नेता ने घटना को बताया गंभीर वहींशिवसेना नेता शाइना एनसीने इस घटना परअपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नया नगर में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन किसी व्यक्ति को उसके धर्म के आधार पर निशाना बनाना बहुत गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से इलाके में डर और अस्थिरता का माहौल बनता है, जिसे महाराष्ट्र स्वीकार नहीं करता। उनके मुताबिक, महाराष्ट्र हमेशा से अपनी संस्कृति, मूल्यों और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है, और यहां शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है। ये भी पढ़ें:-अजीत पवार प्लेन क्रैश केस में सियासत तेज: विधायक रोहित पवार बोले- जांच में अब तक कुछ ठोस नहीं, उठाए गंभीर सवाल जांच में जुटी पुलिस, इलाके में बढ़ा तनाव गौरतलब है कि बढ़ते विवाद और चर्चाओं के बीच फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है। घटना के बाद इलाके भर में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुएपुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं से की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 11:44 IST
महाराष्ट्र में पहलगाम जैसा मामला!: पहले पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से किया हमला; आतंकी साजिश का भी शक #IndiaNews #National #Maharashtra #Pahalgam #Thane #ReligiousDispute #KnifeAttack #TerrorPlot #SubahSamachar
