Maharashtra: रोहित पवार ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, विमान हादसे की जांच की मांग की
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की व्यापक और पारदर्शी जांच की मांग की है। इस हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत हो गई थी। कर्जत-जामखेड के विधायक ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू और डीजीसीए को भी ईमेल और एक विस्तृत प्रेजेंटेशन भेजा है। रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर इन पत्रों की प्रतियां साझा करते हुए कहा कि उनकी मांग राजनीतिक नहीं है। उनका उद्देश्य केवल सच्चाई सामने लाना है ताकि किसी भी तरह के संदेह या अटकलों की गुंजाइश न रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 03:57 IST
Maharashtra: रोहित पवार ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, विमान हादसे की जांच की मांग की #IndiaNews #National #SubahSamachar
