LPG Crisis: पंजाब गहरा सकती है गैस सिलेंडर की किल्लत; 10 हजार शादियों पर संकट, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
खाड़ी देशों में बने युद्ध के हालात के मद्देनजर पंजाब में भी रसोई गैस की किल्लत गहरा सकती है। इसी के चलते सूबे के विभिन्न जिलों में लोगों के बीच खलबली का माहौल है। पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। इसी स्थिति के मद्देनजर सरकार ने कालाबाजारी पर निगरानी और कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। सीएम भगवंत मान ने भी बारे में खाद्य आपूर्ति मंत्री से हालता पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट ली। इस युद्ध का असर पंजाब में रसोई गैस सिलिंडरों की उपलब्धता पर पड़ता दिख रहा है। विभिन्न जिलों में लोगों की भीड़ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर लगनी शुरू हो गई है। विधानसभा में मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि आने वाली दिनों में पंजाब में करीब 10 हजार शादियां होनी वाली हैं और लोगों को यह चिंता सता रही है कि बिना रसोई गैस सिलिंडर ये शादियां कैसे निपटेंगी। प्रदेश में संभावित बिगड़ते हालात के चलते बुधवार को मंत्री कटारूचक्क् ने इंडियन ऑयल कंपनी, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के आला अफसरों और महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान तेल कंपनियों से रसोई गैस व व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की स्थिति संबंधी जानकारी मांगी गई। मंत्री ने बताया कि तेल कंपनियों ने फिलहाल आश्वस्त किया है कि अभी किसी तरह की कोई किल्लत नहीं है। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही सिलिंडरों व तेल का स्टॉक करने का प्रयास करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 18:59 IST
LPG Crisis: पंजाब गहरा सकती है गैस सिलेंडर की किल्लत; 10 हजार शादियों पर संकट, सरकार का एक्शन प्लान तैयार #CityStates #Chandigarh-punjab #Jalandhar #LpgCrisis #Punjab #LpgGas #SubahSamachar
