LPG Crisis : मात्र 15 दिनों में ही बिके गए 5000 से अधिक इंडक्शन, माइक्रोवेव की भी बढ़ी मांग
रसोई गैस सिलिंडर के लिए मची आपाधापी के बीच शहर में मात्र 15 दिनों में 5000 से अधिक इंडक्शन बिक गए। मांग इतनी जबरदस्त है कि कंपनियां डीलरों को समय पर सप्लाई तक नहीं दे पा रही हैं। इस अवधि में माइक्रोवेव की भी अच्छी बिक्री हुई। चौक, सिविल लाइंस, कटरा, तेलियरगंज, अल्लापुर और धूमनगंज जैसे प्रमुख बाजारों में अधिकांश ग्राहक इंडक्शन की ही मांग कर रहे हैं। कारोबारी केके श्रीवास्तव बताते हैं कि आमतौर पर इंडक्शन की इतनी मांग नहीं रहती लेकिन बीते दो सप्ताह में ग्राहक तेजी से बिजली के चूल्हों की ओर शिफ्ट हुए हैं। कई बड़े शोरूम में तो स्टॉक खत्म हो चुका है। कारोबारी मिथिलेश सिंह के मुताबिक, 10 से 25 मार्च के बीच इलेक्ट्रिक केतली भी खूब बिकी। लोग एयर फ्रायर, राइस कुकर को भी खरीद रहे हैं। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक, प्रयागराज में 15 दिनों में 5000 से ज्यादा इंडक्शन बिके हैं। ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर भी दिक्कत सिविल लाइंस के व्यापारी शशांक जैन ने बताया कि पहले दिन में मुश्किल से तीन या चार इंडक्शन बिकते थे, लेकिन अब यह संख्या कई गुना बढ़ गई है। खास बात यह है कि ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर भी लोगों को ब्रांडेड कंपनियों के इंडक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। कुल लोकल ब्रांड के इंडक्शन ही ऑनलाइन उपलब्ध है। चौक के कारोबारी उदय कुमार कहते हैं कि एलपीजी की अनिश्चितता ने लोगों को आधुनिक बिजली उपकरणों की ओर धकेल दिया है। इससे इंडक्शन की बिक्री में उछाल आया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:52 IST
LPG Crisis : मात्र 15 दिनों में ही बिके गए 5000 से अधिक इंडक्शन, माइक्रोवेव की भी बढ़ी मांग #CityStates #Prayagraj #LpgCrisis #LpgCrises #LpgNewsToday #SubahSamachar
