LPG Crisis: घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता की हर रोज समीक्षा करेंगे डीसी, सरकार को देंगे रिपोर्ट
राज्य में घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर सभी उपायुक्तप्रतिदिन समीक्षा करेंगे। वह इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किए हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत बुधवार को शिमला में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, घरेलू व व्यावसायिक गैस ईधन की उपलब्धता के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी), पेट्रोल व डीजल के पर्याप्त भंडारण उपलब्ध हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 16:55 IST
LPG Crisis: घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता की हर रोज समीक्षा करेंगे डीसी, सरकार को देंगे रिपोर्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #LpgCrisis #HimachalLpgCrisis #SubahSamachar
