Pilibhit News: बीसलपुर रजबहा में उतराता मिला तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नारायनठेर में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बीसलपुर रजबहा की नहर की पुलिया पर बने झाल के पास तेंदुए का शव उतराता देखा। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) विनीत प्रकाश श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के शव को नहर से बाहर निकलवाया। अधिकारियों के अनुसार, मृत तेंदुआ लगभग 18 महीने का है। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि तेंदुए का शव काफी पुराना है और गलने लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत तीन-चार दिन पहले हुई होगी। शव पानी के बहाव के साथ बहकर आया है। तेंदुआ का शव कहां से बहकर आया इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उधर, नहर में तेंदुआ का शव मिलने से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। आशंका है कि क्षेत्र में अन्य हिंसक वन्यजीव भी सक्रिय हो सकते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit News: बीसलपुर रजबहा में उतराता मिला तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा #CityStates #Pilibhit #LakhimpurKheri #Leopard #Canal #SubahSamachar