सेहत की बात: लाल कृष्ण आडवाणी के सीने में इंफेक्शन, जानिए बुजुर्गों में क्यों बढ़ जाती है ये दिक्कत

पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण की समस्या के कारण शुक्रवार (16 अक्तूबर) की शाम को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 98 वर्षीय वरिष्ठ नेता को इससे पहले भी इसी साल मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आडवाणी की हालत स्थिर है। उन्हें पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके इलाज और मेडिकल जांच की देखरेख कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार सुबह अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। गौरतलब है कि उम्र बढ़ने के साथ सीने में संक्रमण की समस्या बहुत आम है। समय के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जाती है, इसका असर फेफड़ेऔर सांस से जुड़ी समस्याओं पर भी पड़ता है जिसके कारण कुछ लोगों में छाती में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों के घर में बुजुर्ग हैं, उन्हें सीने में संक्रमण के लक्षणों को लेकर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए। समय पर संक्रमण पर ध्यान न दिया जाए तो संक्रमण के बढ़ने और जानलेवा खतरे हो सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 13:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेहत की बात: लाल कृष्ण आडवाणी के सीने में इंफेक्शन, जानिए बुजुर्गों में क्यों बढ़ जाती है ये दिक्कत #HealthFitness #National #ChestInfectionInElderly #ChestInfectionSymptoms #LungInfection #RespiratoryInfection #बुजुर्गोंमेंछातीकाइंफेक्शन #बुजुर्गोंमेंनिमोनिया #फेफड़ोंमेंसंक्रमण #लालकृष्णआडवाणीकीसेहत #SubahSamachar