Uttarakhand: भारी से बारिश से केदारनाथ यात्रा पड़ी धीमी, यमुनोत्री हाईवे कई जगह अवरुद्ध, घनसाली में स्कूल बंद

रुद्रप्रयाग मेंलगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है।धाम में चारों तरफ फैला घना कोहरा छाया है।वहीं चोटियांबर्फ से ढकी हैं। धाम में बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन-चार दिनों से प्रतिदिन एक हजार से कम श्रद्धालु धाम पहुंच रहे थे, लेकिन सोमवार को यह संख्या बढ़कर 1,114 हो गई। अब तक 14,17,136 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। घनसाली में आज कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद बारिश को देखते हुए उपजिलाधिकारी घनसाली के निर्देश पर आजकक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी भिलंगना ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ेंबेटे ने ऑनलाइन गेम में खत्म कर दी पूंजी:मां ने अफसरों को सुनाई करतूत, आर्थिक सहायता के लिए पहुंची DM के पास यमुनोत्री हाईवे आधा दर्जन स्थानों पर बंद बड़कोट में रातभर हुई भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे करीब आधा दर्जन स्थानों पर मलबा, पत्थर आने और भू-धंसाव के चलते बंद हो गया है।मार्ग खोलने में भी दिक्कत आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि हाईवे खोलने के लिए मशीनें मौके पर भेज दी गई हैं, लेकिन लगातार बारिश के चलते राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 03:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: भारी से बारिश से केदारनाथ यात्रा पड़ी धीमी, यमुनोत्री हाईवे कई जगह अवरुद्ध, घनसाली में स्कूल बंद #CityStates #Dehradun #Tehri #Uttarakhand #Uttarkashi #KedarnathYatra #YamunotriHighway #School #UttarakhandNews #SubahSamachar