'उन्हें किसने रोका': संसद में शाह की गैरमौजूदगी पर वेणुगोपाल का तंज, प्रयागराज में रुकेगा राहुल का कार्यक्रम?
संसद के मानसून सत्र के बीच सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह की सदन में लगातार अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना हास्यास्पद है। वेणुगोपाल ने पूछा, 'इस संसद का सबसे बड़ा मजाक किरेन रिजिजू जी का बयान था। अमित शाह को संसद आने से किसने रोका है उन्हें कौन रोक रहा है' गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर आमने-सामने हैं सरकार और विपक्ष संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि कौन सा मंत्री कब सदन में आएगा। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री रोजाना संसद परिसर में मौजूद रहते हैं। रिजिजू ने कहा, 'संसद शुरू होने से लेकर खत्म होने तक गृह मंत्री परिसर में ही रहते हैं। जिस मंत्री से जुड़ा कामकाज होता है, वही जवाब देता है।' मामले से जुड़ी बड़ी बातें कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर सरकार को घेरा। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि गृह मंत्री रोजाना संसद परिसर में मौजूद रहते हैं। राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज में तय। केपी कॉलेज ग्राउंड की रद्द हुई अनुमति को प्रशासन ने बहाल कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद छात्रों की आवाज उठाई जाएगी। यह भी पढ़ें:संसद में घमासान के आसार:कांग्रेस ने पार्टी सांसदों को जारी किया व्हिप, क्या है 10 से 12 अगस्त का प्लान क्या प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मंजूरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आठ अगस्त को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर काफी अनिश्चितता बनी हुई थी। केपी कॉलेज प्रबंधन ने पहले उच्च न्यायालय के आदेश और शैक्षणिक गतिविधियों का हवाला देकर मैदान की अनुमति रद्द कर दी थी। हालांकि, प्रशासन से अब इस कार्यक्रम के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। वेणुगोपाल ने कहा, 'प्रोग्राम कल हो रहा है। अगर कोई इसे रोकना चाहता है, तो रोककर दिखाए। हम इसे हर हाल में करेंगे।' संसद में गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। वहीं दूसरी ओर, प्रयागराज में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र सम्मेलन को लेकर भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 12:52 IST
'उन्हें किसने रोका': संसद में शाह की गैरमौजूदगी पर वेणुगोपाल का तंज, प्रयागराज में रुकेगा राहुल का कार्यक्रम? #IndiaNews #National #KcVenugopal #KirenRijiju #AmitShah #RahulGandhi #ParliamentSession #SubahSamachar
