करवा चौथ 2026: कल सुबह कब खाएं सरगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की प्रार्थना करते हुए व्रत रखती हैं। सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद उपवास शुरू होता है, जो रात में चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने के बाद पूरा किया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, पूजा की थाली तैयार करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में करवा चौथ की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, सरगी खाने का समय और चंद्रोदय का समय। करवा चौथ 2026 कब है पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का पर्व गुरुवार, 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर 29 अक्तूबर को व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं परंपरागत विधि से पूजा करके अपने वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करेंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 08:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवा चौथ 2026: कल सुबह कब खाएं सरगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय #Festivals #National #Predictions #KarwaChauth2026 #KarwaChauthDate2026 #KarwaChauthPujaMuhurat #KarwaChauthMoonriseTime #KarwaChauthSargiTime #KarwaChauthVratTime #KarwaChauth29October2026 #करवाचौथ2026 #SubahSamachar