कानपुर मौसम: शीतलहर के दिनों के तेवर ठंडे करेगा अल नीनो, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, फसलों पर भी पड़ेगा असर

कानपुर में अल नीनो के प्रभाव से इस बार शीत लहर के दिन कम हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर परिक्षेत्र में औसतन 20 दिन रहने वाली शीतलहर की अवधि पांच से सात दिन घट सकती है। यानी इस बार शीतलहर के दिन 13 से 15 तक सिमट सकते हैं। वहीं,सर्दियों में तापमान सामान्य औसत से 0.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। जाड़े में शीतलहर उस स्थिति को कहते हैं, जब तापमान सामान्य औसत से चार से पांच डिग्री तक नीचे चला जाता है। अल नीनो प्रशांत महासागर में होने वाली प्राकृतिक जलवायु घटना है। इसमें मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इसका प्रभाव मानसून के साथ सर्दियों पर भी पड़ता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 09:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर मौसम: शीतलहर के दिनों के तेवर ठंडे करेगा अल नीनो, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, फसलों पर भी पड़ेगा असर #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurWeatherUpdate #ColdWeatherInKanpur #CsaUniversity #MeteorologicalDepartmentKanpur #KanpurWeatherNews #ColdWaveInKanpur #SubahSamachar