विनीत मिनोचा मर्डर: न पुलिस को पता न परिजनों को, कोर्ट में खारिज भी हो गई आरोपी विशाल की जमानत, वकील से पूछताछ

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल गौतम की जमानत अर्जी सीजेएम की कोर्ट में दाखिल हुई और खारिज भी हो गई, लेकिन तीन दिन तक न तो पुलिस और न ही विशाल के परिजन को इसकी भनक लगी। शुक्रवार को जब विशाल की मां सुशीला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर बिना उसकी जानकारी के किसी के द्वारा फर्जी तरीके से जमानत दाखिल करने का आरोप लगाया, तब पुलिस की भी नींद टूटी। सीपी रघुबीर लाल ने तत्काल ही अर्जी लगाने वाले अधिवक्ता को बुलाकर पूछताछ की। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मर्डर केस में विशाल को जेल से बाहर कौन निकालना चाहता है और इसमें उसका क्या फायदा है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच कराई जा रही है। कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित फ्लैट में कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या पांच सितंबर की देर रात हुई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 14:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विनीत मिनोचा मर्डर: न पुलिस को पता न परिजनों को, कोर्ट में खारिज भी हो गई आरोपी विशाल की जमानत, वकील से पूछताछ #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VineetMinochaMurderCaseKanpur #VishalGautamBailApplication #CjmCourtKanpur #KanpurPoliceCommissionerNews #SubahSamachar