डेढ़ घंटे का रहस्य': ऐसा क्या हुआ? जो पत्नी को मार खत्म की जिंदगी, फंदे पर सौरभ और नीचे थी शालिनी, पढ़ें मामला
कानपुर में बर्रा सात स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को दोनों के शव मिले। नजदीक मिले रजिस्टर पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। इनमें से बर्रा आठ में रहने वाले शालिनी के मौसा कृष्ण कुमार सविता का नंबर भी था। पुलिस ने उन्हें सौरभ का पिता समझकर घटना की जानकारी दी, जिस पर वह तुरंत मौके पर आए। शव देखने के बाद उन्होंने खुद को शालिनी का मौसा बताया। उनके माता-पिता को मौत की खबर दी। महिला के माता-पिता ने दोपहर डेढ़ बजे बेटी और दामाद से फोन पर बात होने की बात कही। कहा कि दोनों बेहद सामान्य थे ऐसे में थोड़ी देर में अचानक ऐसा क्या हो गया, जो बात जान लेने देने की नौबत तक आ गई। वहीं सूचना के बावजूद सौरभ के परिवार से कोई नहीं आया। शालिनी के परिवार में मां पिंकी, पिता गुड्डू, छोटी बहन संध्या और भाई शालू हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 05:39 IST
डेढ़ घंटे का रहस्य': ऐसा क्या हुआ? जो पत्नी को मार खत्म की जिंदगी, फंदे पर सौरभ और नीचे थी शालिनी, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #BarraSevenKanpur #KanpurSuspiciousDeath #UpCrimeUpdate #BarraPoliceStation #UpCrime #SubahSamachar
