Kanpur: घाटमपुर में भक्तिमय हुआ माहौल, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
घाटमपुर में सावन माह के पहले दिन गुरुवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सजेती अज्योरी स्थित बिहारेश्वर महादेव मंदिर, पतारा के बाबा बैजनाथ धाम, करचुलीपुर के अवलेश्वर महादेव मंदिर तथा बरनांव के बाणेश्वर मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दूध और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 12:03 IST
Kanpur: घाटमपुर में भक्तिमय हुआ माहौल, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे #CityStates #Kanpur #KanpurNews #GhatampurNews #SawanFirstDay #BihareshwarMahadevTemple #BabaBaijnathDham #LocalNewsUp #SubahSamachar
