Kanpur: जिला स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग परीक्षा, आवेदन जमा करने का आज अंतिम मौका, ये है पूरी डिटेल
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। एसोसिएशन के अनुसार परीक्षा के आवेदन पत्र केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज में उपलब्ध हैं। इच्छुक अंपायर एवं स्कोरर सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में केवल कानपुर के स्थायी निवासी ही भाग लेने के पात्र होंगे। केसीए के अवैतनिक सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए आज ही अपने आवेदन पत्र जमा कर दें, ताकि परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त कर सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 17:34 IST
Kanpur: जिला स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग परीक्षा, आवेदन जमा करने का आज अंतिम मौका, ये है पूरी डिटेल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCricketAssociation #UmpiringAndScoringExam #KcaOfficeChunniganj #KaushalKumarSingh #KanpurPermanentResidents #SubahSamachar
