Kanpur: कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ऑफिस के अंदर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी केमिकल और दवा के होलसेल कारोबारी मनोज कुमार पांडेय (53) ने शुक्रवार को शास्त्री नगर स्थित अपने ऑफिस में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। ऑफिस पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर देखा गया तो उनका शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, रात में मनोज पांडेय के घर नहीं पहुंचने पर उनके बड़े भाई संतोष पांडेय ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने चालक से बात की, लेकिन उससे भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 10:20 IST
Kanpur: कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ऑफिस के अंदर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
