Kannauj: गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था की भीड़, घाटों पर गूंजे गंगा मैया के जयकारे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कन्नौज जिले में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा तट पर स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। हर-हर गंगे और जय मां गंगा के जयकारों से पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु घाट पर पूजा-पाठ, दान-पुण्य और गुरु वंदन भी कर रहे हैं। दूर-दराज के गांवों और पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवी घाट पहुंच रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 09:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kannauj: गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था की भीड़, घाटों पर गूंजे गंगा मैया के जयकारे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #CityStates #Kannauj #Kanpur #KanpurNews #KannaujNews #MahadeviGhatKannauj #GuruPurnimaSnan #GangaSnanKannauj #UpLocalNews #KannaujGhats #SubahSamachar