Jammu News: जेकेआरटीसी की बीएस-6 बसों के लिए विशेष तरल की खरीद जांच के घेरे में
शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने पूरी निविदा फाइल और संबंधित अभिलेख तलब किएखरीद प्रक्रिया में नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जाएगीअमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) की बीएस-6 बसों में प्रदूषण कम करने वाले विशेष तरल की खरीद में अनियमितताओं की शिकायत मिली है। इसके बाद परिवहन विभाग ने जांच शुरू की है। विभाग ने जेकेआरटीसी से खरीद प्रक्रिया से जुड़ी पूरी निविदा फाइल व अन्य रिकॉर्ड मांगा हैं। इसमें जांच खरीद में नियमों का पालन हुआ है या नहीं पर होगी।परिवहन विभाग के वित्त निदेशक रोमेश सिंह ने 19 अगस्त को जेकेआरटीसी के वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी को सभी रिकॉर्ड मांगा था। विभाग ने निविदा सूचना, दस्तावेज, तकनीकी और वित्तीय बोलियां, मूल्य तुलना, समितियों की कार्यवाही, सक्षम अधिकारी की मंजूरी, बोलीदाताओं के साथ पत्राचार और आपूर्ति आदेश सहित पूरी फाइल मांगी है। इससे पहले पांच अगस्त को जेकेआरटीसी ने शिकायत की जांच के लिए समिति गठित की थी। समिति को खरीद प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर अपनी रिपोर्ट और सुझाव देने को कहा गया था। जांच पूरी होने तक संबंधित कंपनी को आपूर्ति जारी नहीं करने के निर्देश भी दिए थे।--- सरकारी दर से अधिक कीमत पर खरीद का आरोपजम्मू के एक अधिवक्ता ने परिवहन मंत्री को शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि विशेष तरल की खरीद का ठेका सरकारी स्वीकृत दर से अधिक कीमत पर दिया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि निविदा को पहले सरकारी खरीद मंच से हटाकर जम्मू-कश्मीर निविदा पोर्टल पर दोबारा जारी किया। शिकायतकर्ता ने केवल दो बोलीदाताओं के भाग लेने, खरीद दरों और आपूर्ति किए जा रहे तरल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। इसके बाद विभाग ने जांच शुरू की है, जो अभी चल रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 23, 2026, 02:56 IST
Jammu News: जेकेआरटीसी की बीएस-6 बसों के लिए विशेष तरल की खरीद जांच के घेरे में #JKRTCNews #SubahSamachar
