Jhansi: रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही घटना की वजह

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित फूड प्लाजा के किचन में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए फूड प्लाजा में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। वहीं, रेलवे प्रशासन भी घटना की जांच कर रहा है। स्टेशन के फूड प्लाजा से निकलता धुआं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 14:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही घटना की वजह #CityStates #Jhansi #FireBrokeOutInTheFoodPlazaOfJhansiStation #JhansiArsonIncident #FireBrokeOutAtJhansiStation #SubahSamachar