Jammu News: जम्मू विवि में ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ रहे छात्र, 1027 ने पास की परीक्षा

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (डीआईक्यूए) और विवि स्वयं समन्वयक कार्यालय ने शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते महत्व और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के नए अवसरों पर चर्चा की गई।विशेषज्ञों ने शिक्षकों को ऑनलाइन कोर्स तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हें डिजिटल शिक्षा से अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया गया कि ऑनलाइन कोर्स छात्रों को अपनी नियमित पढ़ाई के साथ नए विषय सीखने और अतिरिक्त कौशल हासिल करने का अवसर देते हैं। कार्यशाला के दौरान स्वयं समन्वयक प्रो. सारिका मन्हास ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय के 1027 छात्रों ने ऑनलाइन कोर्सों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक पास की हैं। यह भी बताया कि छात्र 70 अलग-अलग ऑनलाइन कोर्सों से जुड़े हुए हैं।डीआईक्यूए की निदेशक डॉ. गिन्नी डोगरा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत तकनीक आधारित शिक्षा की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों और शिक्षकों दोनों को नए सीखने के अवसर उपलब्ध कराते हैं। कार्यक्रम में विवि के विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने भाग लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: जम्मू विवि में ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ रहे छात्र, 1027 ने पास की परीक्षा #JammuUniversity #OnlineEducation #SubahSamachar