अधिवक्ता हत्याकांड में नया खुलासा: पिता ने मोनू से कहा था- बड़े आदमी से मिलवा रहा हूं, काम कर देना, फायदा होगा
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वकील की हत्या की साजिश बेहद शातिराना तरीके से रची गई थी। हत्या के लिए सुपारी लेने वाले मोनू यादव को उसके पिता अजय कुमार ने पहले ही समझा दिया था कि वह उसे एक बड़े आदमी से मिलवाने जा रहे हैं। अगर उसका काम हो गया तो अच्छा फायदा होगा और आगे भी मदद मिलती रहेगी। पिता ने बेटे से साफ कहा था कि वह जो भी कहें, उनका काम कर देना। इसके बाद मोनू अपने साथी के साथ अधिवक्ता गयादीन के पास पहुंचा और खुद को मुसीबत में फंसा बताकर उनसे मदद मांगने लगा। रामपुरा में चल रहे मुकदमे को निपटवाने के बहाने उसने अधिवक्ता से संपर्क बढ़ाया और एक हजार रुपये फीस देकर दो दिन बाद आने की बात कहकर लौट गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 05:42 IST
अधिवक्ता हत्याकांड में नया खुलासा: पिता ने मोनू से कहा था- बड़े आदमी से मिलवा रहा हूं, काम कर देना, फायदा होगा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Jalaun #JalaunLawyerMurder #SubahSamachar
