रजनीकांत: 'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म; किया कुल इतना कलेक्शन
साउथ के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। अब रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने किया इतना कलेक्शन 'जेलर 2' ने रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार को भारत में 25.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह बुधवार के बाद फिल्म की एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई है। वहीं खबर लिखे जाने तक आज की कमाई मिलाकर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 401.01 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म की ग्रॉस कमाई 466.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। 'जेलर 2' ऐसा करने वाली तीसरी तमिल फिल्म बन गई है। इससे पहले 'जेलर' के पहले भाग और विजय की फिल्म 'लियो' ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 09:26 IST
रजनीकांत: 'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म; किया कुल इतना कलेक्शन #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #Jailer #Jailer2 #Jailer2Collection #Jailer2BoxOfficeCollection #JailerCollection #JailerTotalCollection #JailerBoxOfficeCollection #Jailer2Movie #SubahSamachar
