कब-कहां योग दिवस में शामिल हुए PM मोदी: कर्तव्य पथ से लेकर यूएन मुख्यालय तक, क्या रही हर साल आयोजन की खास बात?
आज 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अगर बीते कुछ वर्षों की बात करें तो योग अलग-अलग महाद्वीपों में लोगों को जोड़ने वाला एक पर्व बन चुका है। यह खास दिन कुछ देशों तक सीमित न होकर अब एक वैश्विक समारोह की पहचान बना चुका है। आलम यह है कि 2014 में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बढ़ावा मिलने और इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से 21 जून की तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के बाद से ही दुनियाभर में योग की लोकप्रियता जबरदस्त तेजी से बढ़ी है। बीते 12 वर्षों की बात करें तो भारत में हर साल अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग थीम के साथ योग दिवस का आयोजन किया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल योग दिवस पर आम लोगों के साथ योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेते नजर आए हैं। आइये जानते हैं कि योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता मिलने के बाद से पीएम मोदी ने कब-कहां योग किया और इस दौरान समारोह से जुड़ी खास बातें क्या रहीं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 03:14 IST
कब-कहां योग दिवस में शामिल हुए PM मोदी: कर्तव्य पथ से लेकर यूएन मुख्यालय तक, क्या रही हर साल आयोजन की खास बात? #IndiaNews #National #InternationalYogaDay #InternationalYogaDay2026 #PmNarendraModi #PmModiYoga #PmModiYogaDay #PmModiYogaAttendance #KartavyaPath #YogaDay2015 #YogaInUnHeadquarters #YogaDayTheme #SubahSamachar
