एक्सप्लेनर: दिवाली से पहले कितनी खराब दिल्ली-एनसीआर की हवा, वजह क्या; कब तक झेलने पड़ सकते हैं ऐसे हालात?
दिल्ली-एनसीआर में नवंबर की शुरुआत में ही लोगों की सांसों पर संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कि दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में इस वक्त भारत की राजधानी दिल्ली सबसे ऊपर है। यह स्थिति दिल्ली में दिवाली से पहले ही आ गई है, जिसके चलते राजधानी और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड एक्शन रिस्पॉन्स प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर के पूरे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही और निर्माण कार्यों पर अलग-अलग तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। हालांकि, इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले वायु गुणवत्ता कैसी है दुनिया के अलग-अलग शहरों के मुकाबले भारत में एक्यूआई की स्थिति क्या है अक्तूबर के अंतिम दिनों में हवा साफ रहने के बाद नवंबर के पहले हफ्ते में ही पूरे क्षेत्र की हवा खराब कैसे हो गई अगर यह स्थितियां अभी हैं तो दिवाली के बाद हालात कैसे रहने का अनुमान है सरकार इस स्थिति को संभालने के लिए क्या कर रही है आइये जानते हैं पहले जानें- दिल्ली-एनसीआर में आज कैसी है वायु गुणवत्ता 7 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में समग्र वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और वायु गुणवत्ता निगरानी आंकड़ों के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में हवा की स्थिति गंभीर होने का अनुमान है। ये भी पढ़ें:प्रदूषण पर दोहरी सख्ती: दिल्ली में दूसरे राज्यों के इन वाहनों की एंट्री पर लगी रोक, 250 कर्मी बॉर्डर पर तैनात
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 15:56 IST
एक्सप्लेनर: दिवाली से पहले कितनी खराब दिल्ली-एनसीआर की हवा, वजह क्या; कब तक झेलने पड़ सकते हैं ऐसे हालात? #CityStates #IndiaNews #Delhi #DelhiNcr #National #UttarPradesh #DelhiAqiToday #AmarujalaExplainer #DelhiAirQualityIndex #DelhiPollutionDiwali2026 #Grap3InDelhiNcrRestrictions #WhyDelhiAirQualityTurnedVeryPoor #DelhiPollutionReasonsStubbleBurningVehicles #MostPollutedCityIqairRankingDelhiVsLahore #SubahSamachar
