Women's Day: महिलाओं की सेहत के लिए दुश्मन जैसी हैं ये दो आदतें, कैंसर-गर्भपात तक का बढ़ जाता है खतरा

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याएं विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई हैं। जब बात महिलाओं की सेहत की हो तो ये जोखिम और भी बढ़ जाता है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कई बीमारियों का खतरा अधिक होता है ऐसे में उन्हें सेहत का ध्यान रखने के लिए और भी सावधानी बरतते रहने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर कम उम्र से ही लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार कर लिया जाए तो आप कई स्वास्थ्य जोखिमों से बचसकती हैं। जंक-प्रोसेस्ड फूड्स, देर तक बैठकर काम करते रहने की आदत और नींद की कमी क्रॉनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ाती जा रही हैं। इसके अलावा स्मोकिंग और शराब की आदत भी महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है जिसे सेहत के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ये दोनों आदतें महिलाओं के शरीर पर पुरुषों की तुलना में ज्यादा तेजी से और ज्यादा गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जान लेते हैं कि स्मोकिंग और शराब के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 14:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Women's Day: महिलाओं की सेहत के लिए दुश्मन जैसी हैं ये दो आदतें, कैंसर-गर्भपात तक का बढ़ जाता है खतरा #HealthFitness #International #InternationalWomenDay #WomenHealth #महिलाओंमेंस्मोकिंगकेनुकसान #SmokingDangersForWomen #AlcoholImpactOnFemale #इंटरनेशनलवुमेंसडे2026 #महिलाओंकेलिएस्मोकिंग #SubahSamachar