Indore News: इंदौर में पैदल ब्रिज पर भी हो गए कब्जे, बिक रहे कपड़े, जूते, चलने के लिए जगह नहीं बची

सड़कों पर कब्जा करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन अब उनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे सड़क तो ठीक, शहर के पैदल पुलों पर भी कब्जा कर वहां दुकानें सजाकर सामान बेच रहे हैं। इंदौर के व्यस्त 56 दुकान क्षेत्र के पैदल पुल का नजारा भी कुछ ऐसा ही है। आठ फीट चौड़े इस पुल पर कब्जा करने वालों ने टेबल और कपड़ों के स्टैंड लगाकर कपड़े बेचना शुरू कर दिया है। इसके अलावा इमिटेशन ज्वेलरी, जूते और अन्य सामान की भी दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों के आसपास ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है, जिससे पुल से सड़क पार करने वाले लोगों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। पुल के बाहर लगे होर्डिंग के कारण ऊपर का हिस्सा बाहर से दिखाई भी नहीं देता। सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की रिमूवल गैंग रोज कार्रवाई करती है, लेकिन अधिकारियों को भी यह पता नहीं था कि अब पैदल पुलों पर भी कब्जे होने लगे हैं। सड़क से हटाया तो पुल पर जमाया कब्जा पुल पर कब्जा करने वाले पहले 56 दुकान क्षेत्र में अलग-अलग जगह खड़े होकर सामान बेचते थे। नगर निगम कर्मचारियों ने उन्हें हटाया तो उन्होंने अस्थायी दुकानों के लिए पैदल पुल को चुन लिया। यहां रिमूवल गैंग की नजर नहीं पड़ती, इसलिए उन्होंने पुल पर सामान फैलाकर बेचना शुरू कर दिया। पुल से गुजरने वाले पैदल यात्रियों पर भी ये लोग अक्सर सामान खरीदने का दबाव बनाते हैं। फिलहाल पुल पर आठ से दस दुकानें लगी रहती हैं, जबकि शनिवार और रविवार को इनकी संख्या और बढ़ जाती है।सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे का कहना है कि जल्द ही पैदल पुलों को भी अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 05, 2026, 04:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: इंदौर में पैदल ब्रिज पर भी हो गए कब्जे, बिक रहे कपड़े, जूते, चलने के लिए जगह नहीं बची #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar