India-Nepal: इंडिया-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल 20 फरवरी से, व्यापार के साथ सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाने की कोशिश
भारत और नेपाल के बीच होने वाले व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इंडो-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल 20 फरवरी से 22 फरवरी के बीच दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें दोनों देशों के हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ अन्य उत्पाद भी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली औषधियां भी यहां बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। फेस्टिवल का उद्देश्य दोनों देशों के ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाना भी है। डॉ युबराज बराल (अध्यक्ष, इंडो-नेपाल ट्रेड संगठन) ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। कई सेशन रखकर दोनों देशों के बीच के संबंधों पर चर्चा कराई जाएगी। इसमें भारत के केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ नेपाल के मंत्री और उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 17:16 IST
India-Nepal: इंडिया-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल 20 फरवरी से, व्यापार के साथ सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाने की कोशिश #IndiaNews #National #IndiaNepal #IndiaNepalTrade #SubahSamachar
