Ebola in india: क्या भारत में भी हो गई है इबोला की एंट्री? जानिए पहले कब-कब फैला संक्रमण और किसे ज्यादा खतरा
कांगो और युगांडा से बीते दिनों शुरू हुआ इबोला का प्रकोप देखते-देखते वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके खतरे को आंकते हुए पहले ही 'अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित किया हुआ है। इस वायरस को लेकर अब एशियाई देशों में भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इसका असर ये रहा कि नई दिल्ली में 28-31 मई को आयोजित होने वाले भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन को भी स्थगित कर दिया गया है। वैसे तो विदेश मंत्रालय ने इसको स्थगित करने के कारणों का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि चूंकि अफ्रीकी देशों में इन दिनों इबोला का असर देखा जा रहा है, इसलिए संभवत: ये कदम उठाया गया है। कई देशों में बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत पहले से ही अलर्ट मोड पर है। बुधवार (20 मई)को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें इबोला वायरस को लेकर तैयारियों का आकलन किया गया। इन सभी हलचलों के बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इबोला की भारत में भी एंट्री हो गई है
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 11:03 IST
Ebola in india: क्या भारत में भी हो गई है इबोला की एंट्री? जानिए पहले कब-कब फैला संक्रमण और किसे ज्यादा खतरा #HealthFitness #National #EbolaInIndiaNews #Ebola2026 #IndiaAfricaForumSummit #EbolaVirus #इबोलावायरस #अफ्रीकामेंइबोला #इबोलासंक्रमण #इंडियाअफ्रीकाफोरमसमिट #SubahSamachar
