Rohtak News: चिंकी हत्याकांड में पति को छोड़ ससुराल पक्ष को क्लीनचिट

माई सिटी रिपोर्टररोहतक। नेहरू कॉलोनी में चिंकी की हुई हत्या में पति और उसकी प्रेमिका पूजा के अलावा किसी अन्य की भूमिका नहीं मिली है। पुलिस ने ससुराल पक्ष को इस मामले में क्लीनचिट दे दी है। चिंकी के भाई दीपू का कहना है कि वे विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मामले को आला अधिकारियों के सामने रखेंगे। नेहरू कॉलोनी निवासी दीपू ने शिकायत दी थी कि उसकी बहन चिंकी की शादी जींद के जुलाना निवासी गोविंदा के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। 29 मई की सुबह चिंकी के जेठ व परिवार के लोग आए और कहा कि चिंकी और गोविंदा के बीच झगड़ा हो रहा है। वे चिंकी के किराये के मकान में पहुंची तो वह फर्श पर मृत पड़ी थी। गोविंदा व उसकी महिला मित्र पूजा दोनों बच्चों के साथ गायब थे। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति गोविंदा व उसकी प्रेमिका पूजा को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप था कि वारदात में ससुराल पक्ष के और भी लोग शामिल हैं। वारदात के बाद गोविंदा की अपने घर बात हुई। उसे पैसे भी दिए गए। ऐसे में अन्य आरोपियों की भी भूमिका की जांच की जाए। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच में गोविंद वपपूजा के अलावा अन्य किसी की भूमिका नहीं मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 19:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: चिंकी हत्याकांड में पति को छोड़ ससुराल पक्ष को क्लीनचिट #InChinkiMurderCase #ExceptHusband #In-lawsGetCleanChit #SubahSamachar