Heatwave Alert: देशभर में गर्मी का कहर, 45°C से अधिक तापमान का किडनी-लिवर, हार्ट पर क्या होता है असर?

राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, इस दौरान भी अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं, बढ़ता तापमान सिर्फ दैनिक जीवन की असहजता ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसका शरीर के कई अंगों पर भी नकरात्मक असर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जब शरीर का तापमान सामान्य सीमा यानी लगभग 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने लगता है, तब शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ये अतिरिक्त दबाव दिल की धड़कनों के तेज कर देता है, शरीर मेंतेजी से पानी व इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने लगता है और लिवर-किडनी जैसे अंग भी प्रभावित होने लग जाते हैं। अब सवाल ये है कि जब तापमान 45 डिग्री के पार जाने लगता है, जैसी स्थिति मौजूदा समय में है तो इसका शरीर के तमाम अंगों पर किस तरह से असर होता है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Heatwave Alert: देशभर में गर्मी का कहर, 45°C से अधिक तापमान का किडनी-लिवर, हार्ट पर क्या होता है असर? #HealthFitness #National #DelhiNcrTemperature #HotWeatherHealthProblems #HeatWave #HeatStroke #45DegreeTemperature #हीटवेवकाखतरा #45डिग्रीसेअधिकतापमान #हीटस्ट्रोक #SubahSamachar