Gut Health Tips: एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य? जानिए कब डॉक्टर से मिलना है जरूरी
Gut Health Tips: कुछ लोग दिन में एक बार शौच जाते हैं, जबकि कुछ दो या तीन बार भी जाते हैं। ऐसे में कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि क्या सामान्य है और क्या किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर व्यक्ति की पाचन क्रिया अलग होती है, इसलिए पॉटी करने की संख्या भी अलग-अलग हो सकती है। स्वस्थ पाचन तंत्र अच्छे स्वास्थ्य की पहचान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक दिन में कितनी बार पॉटी करना सामान्य माना जाता है और किन संकेतों पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। एक दिन में कितनी बार पॉटी करना सामान्य है स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 3 बार से लेकर सप्ताह में 3 बार तक मल त्याग करना सामान्य माना जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी बॉवेल हैबिट नियमित हो और उसमें अचानक बदलाव न आए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:20 IST
Gut Health Tips: एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य? जानिए कब डॉक्टर से मिलना है जरूरी #HealthFitness #National #GutHealthTips #SubahSamachar
