हेल्थ अलर्ट: ये एक आदत बढ़ा देती है कई तरह के कैंसर का खतरा, ज्यादातर युवा आबादी इसकी चपेट में

दुनियाभर में जिस तरह से क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, इसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारियों तक सभी उम्र के लोगों में इसका खतरा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को प्रमुख कारण मानते हैं। जिन आदतों को सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक माना जा रहा है उनमें धूम्रपान शीर्ष पर है। सिगरेट पीने को अक्सर लोग सिर्फ फेफड़ों के लिए खतरनाक मानते हैं। हालांकि अध्ययनों से पता चलता है कि सिगरेट का धुआं शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। इसमें कैंसर पैदा करने वाले रसायन भी होते हैं जो कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञ सिगरेट को फेफड़ों से लेकर मुंह, गले, भोजन की नली, पेट, लिवर, किडनी, मूत्राशय और शरीर के दूसरे हिस्सों में कैंसर का खतरा बढ़ाने वाला बताते हैं। आंकड़ों से पता चलता है किभारत में युवाओं के बीच धूम्रपान और तंबाकू का इस्तेमाल सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। 13 से 15 साल की उम्र के लगभग 6.9 से 22.5 प्रतिशत छात्र अभी किसी न किसी रूप में तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हेल्थ अलर्ट: ये एक आदत बढ़ा देती है कई तरह के कैंसर का खतरा, ज्यादातर युवा आबादी इसकी चपेट में #HealthFitness #National #SmokingAndCancer #SmokingCausesCancer #SmokingCancerRisk #TobaccoAndCancer #स्मोकिंगसेकैंसर #धूम्रपानसेकौनसाकैंसरहोताहै #सिगरेटसेकैंसर #SubahSamachar