सेहत की बात: कोलेस्ट्रॉल घटाने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, ये हरी सब्जी देती है कई सारे फायदे

डाइट में सुधार करना सेहत को ठीक रखने के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए आहार में उन चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करने की सलाह देते हैं जिनसे जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति हो सके। हरी सब्जियां हमारे आहार में जरूरी शामिल होनी चाहिए, ब्रोकली इसमें काफी फायदेमंद हो सकती है। ब्रोकली दिखने में फूलगोभी जैसी लगती है, लेकिन पोषण के मामले में इसमें कई ऐसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं, जिनकी शरीर को रोज जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि वजन कंट्रोल करने से लेकर संतुलित आहार तक, अलग-अलग डाइट प्लान में इसे जगह दी जाती है। ब्रोकली में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और कई प्राकृतिक पौधों से मिलने वाले यौगिक पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के लिए उपयोगी है, जबकि विटामिन के हड्डियों और सामान्य रक्तस्राव नियंत्रण से जुड़ा महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इसके अलावा ब्रोकली में फोलेट, कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 25, 2026, 22:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेहत की बात: कोलेस्ट्रॉल घटाने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, ये हरी सब्जी देती है कई सारे फायदे #HealthFitness #National #BroccoliBenefits #BenefitsOfBroccoli #BroccoliHealthBenefits #BroccoliVitaminC #ब्रोकलीखानेकेफायदे #ब्रोकलीकेफायदे #ब्रोकलीकेपोषकतत्व #SubahSamachar