हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस: क्रुणाल पांड्या नहीं दिला सके भारत को जीत, पाकिस्तान ने चार विकेट से हराया; मैच रिपोर्ट

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के 89 रनों के लक्ष्य को महज 3.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए थे। पाकिस्तान की जीत के हीरो कप्तान अब्बास अफरीदी और ख्वाजा नफे रहे। अब्बास ने सिर्फ आठ गेंदों पर 35 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि नफे ने 12 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए अब्बास अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 14:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस: क्रुणाल पांड्या नहीं दिला सके भारत को जीत, पाकिस्तान ने चार विकेट से हराया; मैच रिपोर्ट #CricketNews #National #HongkongSixes2026 #HongKongSixes2026 #IndVsPak #IndiaVsPakistanHongKongSixes2026 #SubahSamachar