Holi 2026: गुझिया-पकवान शुगर के मरीजों के लिए बढ़ा न दें मुश्किलें? इन सावधानियों के साथ मनाएं हेल्दी त्योहार
होली के त्योहार की देशभर में धूम देखी जा रही है। उत्साह-उमंग और मेल-जोल केप्रतीक इस त्योहार को मिठाइयां और लजीज पकवान और भी खास बना देते हैं। गुझिया, ठंडाई और तरह-तरह की मिठाइयों का आनंद लेना इस पर्व की खास पहचान है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को त्योहारों के दौरान अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की भी सलाह देते हैं। विशेषतौर पर शुगर के मरीजों को होली के दौरान ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत होती है। खान-पान को लेकर बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही त्योहार के रंग में भंग डालने वाली हो सकती है। डॉक्टर कहते हैं, जब हम ज्यादा मात्रा में चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और तली-भुनी चीजें खाते हैं, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा तेजी से बढ़ती है। त्योहारों में खासतौर पर अनियमित खान-पान, मीठे पेय और ज्यादा कैलोरी वाले पकवान शुगर लेवल को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि डायबिटीज के मरीज होली के त्योहार को हेल्दी तरीके से कैसे मना सकते हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 14:00 IST
Holi 2026: गुझिया-पकवान शुगर के मरीजों के लिए बढ़ा न दें मुश्किलें? इन सावधानियों के साथ मनाएं हेल्दी त्योहार #HealthFitness #National #HowToControlBloodSugar #BloodSugarControlInFestivals #ब्लडशुगरकंट्रोल #DiabetesAndHoli #HoliFoodPrecautions #होलीपरशुगरकंट्रोल #शुगरकैसेकंट्रोलकरें #SubahSamachar
