Rohtak News: हॉकी की टीमें नहीं उतरीं मैदान में, कैसे बनेंगे भावी ध्यानचंद
रोहित राठौररोहतक। जिले में हॉकी टीमों की हालत बेहद खराब है। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय हॉकी स्पर्धा के लिए शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक से टीम तक नहीं पहुंच पाई। खिलाड़ियों की कमी के चलते अंत में खेल इंचार्जों को ब्लॉक की टीमों का मैच करवाने के बजाय सीधे प्रतिभा के आधार पर ट्रायल लेकर टीम चुननी पड़ी।राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शुक्रवार को अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के हॉकी ट्रायल लिए गए। इस दौरान कलानौर और सांपला ब्लॉक से तो एक भी खिलाड़ी ट्रायल में नहीं पहुंचा जबकि लाखनमाजरा, महम और रोहतक ब्लॉक में भी स्थिति संतोषजनक नहीं रही। लाखनमाजरा से अंडर-14 में सिर्फ 14, महम से 16 और रोहतक ब्लॉक से मात्र 15 बच्चे ही पहुंचे जबकि यहां भी 18 खिलाड़ियों की पूरी टीम तक नहीं बन पाई। इन हालात में अगर प्रतिभागी नहीं मिलेंगे तो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोहतक का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। जब बुनियाद में ही खिलाड़ी नहीं होंगे तो अच्छे भावी ध्यानचंद कैसे तैयार होंगे। संवादअंडर-17 में कलानौर से सिर्फ तीन खिलाड़ी ही पहुंचेस्टेडियम में मौजूद खेल इंचार्जों के अनुसार, अंडर-17 में हॉकी खेल के लिए कुल 64 खिलाड़ी पहुंचे। इनमें लाखनमाजरा से 12, महम से 24, रोहतक से 25 और कलानौर से तीन खिलाड़ी ही पहुंचे। वहीं, अंडर-19 में सभी ब्लॉक से कुल 25 ही खिलाड़ी पहुंच पाएं। इनमें लाखनमाजरा से 7, महम से 6 और रोहतक से 12 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।---------------अलग-अलग ब्लॉक ही खिलाड़ी कम ही पहुंचे थे। इसके चलते खिलाड़ियों की प्रतिभा और ट्रायल के आधार अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में जिला टीम की चयन प्रक्रिया पूरी की गई। अब चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में जिला रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे।- दिलराज, हॉकी खेल इंचार्ज, प्राचार्य, राजकीय विद्यालय पहरावर-------एक्सपर्ट व्यूसीनियर इंडिया हॉकी टीम के खिलाड़ी एवं लाखनमाजरा निवासी मनजीत राठी बताते हैं कि अभिभावक में मिथक रहता है कि हॉकी में अधिक खिलाड़ी होने से बच्चे का भविष्य सुधरने या आगे बढ़ने के मौके कम होते हैं। साथ ही, इसमें चोटिल होने का खतरा रहता है। हालांकि, पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार राजीव गांधी स्टेडियम में हुए हॉकी ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की जिले के अनुसार संख्या अधिक रही है जबकि ब्लॉक अनुसार कम रही है। अब नर्सरियां आने से 100 तक पहुंचने वाला आंकड़ा 150 खिलाड़ियों तक पहुंचा है। 01-रोहतक राजीव गांधी स्टेडियम में हॉकी ट्रायल के दौरान पहुंचे खिलाड़ियों के बातचीत करते खेल इं- फोटो : Archive
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 02:29 IST
Rohtak News: हॉकी की टीमें नहीं उतरीं मैदान में, कैसे बनेंगे भावी ध्यानचंद #HockeyTeamsDidNotTakeTheField;HowWillFutureDhyanChandsEmerge? #SubahSamachar
